Raksha Bandhan 2022: रक्षाबंधन कब है? जाने दिन–तारीख,शुभ मुहूर्त और राखी बांधने का सही विधि।

0

 Raksha Bandhan 2022 Date: रक्षाबंधन का पर्व आने वाला है। हिंदी पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन का पर्व हर साल श्रावण माह के पूर्णिमा को मनाया जाता है। रक्षाबंधन हिंदुओं का मुख्य त्यौहार है। हर साल हम लोग इसे बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। यह पर्व भाई और बहन के बीच मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व इस बार 11 अगस्त के दिन गुरुवार को मनाया जाएगा। इस साल राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 09:28 से लेकर रात 09:14 तक रहेगी। 

राखी बांधने की सही विधि:–

रक्षाबंधन के दिन बहन अपने भाई के लिए एक थाली को सजा कर उसमें घी के दीप, फूल, चावल, कुमकुम,मिठाई और राखी को उस थाली में रखकर उसे सजाती है और सबसे पहले भगवान की आरती उतारती है। इसके बाद भाई को पूर्व और उत्तर दिशा की ओर मुंह करके बैठाती है। और अपने भाई को आरती करके उसके बाद तिलक लगाती है।और अपने हाथों से रेशम की डोरी (राखी) उसके हाथ में बांधती है और मिठाई खिलाती है और लंबी उम्र की कामना करती है और भाई बहन को रक्षा करने का वचन और आशीर्वाद देता है।आजकल सभी भाई लोग रक्षाबंधन में बहन को तरह तरह के गिफ्ट और पैसा भी देते है।इस तरह राखी का पर्व बहन भाई की कलाई पर राखी बांध कर उसे अपने प्यार में बांधती है।इस पर्व को पूरे रीति-रिवाज के साथ मनाया जाता है और मनाया जाता रहेगा।इस दिन सभी भाई और बहन लोग नए नए कपड़े पहनते है। इस दिन घर में खुशियों का माहौल रहता है। जिन बहनों की शादी हो गई है वह अपने मायके जाकर अपने भाई को राखी बांधती है।जो बहन अपने मायके नहीं जा सकती है तो उसका भाई उसके घर(ससुराल) पर आकर राखी बंधबाता है।


रक्षाबंधन 2022 का शुभ मुहूर्त और समय 

पंचांग के अनुसार इस वर्ष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 11 अगस्त की सुबह 10:38 से शुरू होगी जो कि 12 अगस्त सुबह 07:05 को समाप्त होगी। इसलिए इस बार रक्षाबंधन का पर्व 11 अगस्त दिन गुरुवार को ही मनाई जाएगी 

शुभ समय – 11 अगस्त को सुबह 09:28 से रात 09:14 तक 












एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)