'हर-हर शंभू'..गाने की असली सिंगर अभिलिप्सा पांडा है। ना की फरमानी नाज

0

 क्या आप जानते हैं कौन हैं अभिलिप्सा पांडा, जिनके गाने को फरमानी नाज ने दोबारा गाया। 

'हर-हर शंभू' की ओरिजिनल सिंगर अभिलिप्सा पांडा है।अभिलिप्सा ने इस गाने को सावन से ठीक पहले मई के महीना में इस शिव भजन को रिकॉर्ड किया था।और YouTube पे डाला था,जो बेहद कम समय में वायरल हो गया और अभिलिप्सा रातों रात सिंगिंग सेंसेशन बन गई।हर-हर शंभू..अभी आपने सिर्फ़ पढ़ा नहीं होगा। जैसे ही आपने 'हर-हर' शंभू देखा होगा यह गाना अपने मन में आ गाया होगा,और आप अपने मन में इसे गुन गुनने लगे होंगे।इस गाने पर लोग खूब वीडियो और रील्स बना रहे हैं।कोई लोगों ने तो इस गाने को अपना कॉलर ट्यून और रिंगटोन बना लिया है।अभीलिप्सा पांडा का मानना है कि इस गाने की लोकप्रियता में सबसे बड़ा योगदान सोशल मीडिया का है।सोशल मीडिया से आजकल कई लोग रातों-रात खबर में आ जाते हैं।अभिलिप्सा पांडा ने इस भजन को Youtube पे डाला था जिस चैनल का नाम था Jeetu Sharma और टाइटल था 'Har Har Shambhu Shiv Mahadev'. इस भजन पर अब तक 8 करोड़ व्यूज आ चुके है और रोज व्यूज बढ़ ही रहे है।

अभीलिप्सा पांडा मूल रूप से उड़ीसा के देवगढ़ से है।पर उनकी माता–पिता क्योइंझर जिले में रहते हैं तो अभिलिप्सा भी उनके साथ रहती है। अभिलिप्सा 4 साल की उम्र से म्यूजिक सीख रही है।इसी साल उसने 12 की परीक्षा पास की है और अब अभिलिप्सा 18 साल की है।इनके पिता जो कि एक फौजी थे अब रिटायर कर गए हैं और मां एक टीचर है।अभीलिप्सा के माता-पिता ने उन्हें आगे बढ़ने में हमेशा सपोर्ट किया। म्यूजिक के साथ-साथ अभिलिप्सा की रूचि स्पोर्ट्स और डांस में भी है।

अभिलिप्सा मार्शल आर्ट भी सीखती है और एक्सपर्ट भी है।वह मार्शल आर्ट-कराटे में ब्लैक बेल्ट भी हासिल कर चुकी है। 2019 में उन्होंने नेशनल लेवल पर हुए कराटे में गोल्ड मेडल जीता था।अभीलिप्सा 18 भाषाओं में गाना गा सकती है।वो हर गाने को अपने अंदाज में गाती है। इन दिनो अभिलिप्सा की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ रही है।वो सोशल मीडिया पे काफी एक्टिव रहती है।

 अभीलिप्सा ने बताया कि वह अपने बचपन के दीनो में बहुत शरारत करती थी।वह अपनी छोटी बहन का ख्याल रखती थी।माता-पिता को नौकरी की वजह से पिता अधिकतर घर से बाहर ही रहते थे।अभिलिप्सा खाने में दाल-चावल पसंद करती है।उसे ट्रैवलिंग भी पसंद है।


तो दोस्तों आपको बता दें कि हर हर शंभू भजन की असली गायिका अभिलिप्सा पांडा है, न कि फरमानी नाज।































एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)