'हर घर तिरंगा' के लिए वेतन से कटेगा ₹38,इस बात से रेलवे में काम करने वाले कर्मचारी नाराज हो गए।

0
रेलवे ने एक झंडे तिरंगे की कीमत ₹38 रखी है,ठेका एक निजी कंपनी को दिया है।

15 अगस्त हर साल की भांति इस साल भी आने वाला है। हर जगह देशभक्ति का माहौल है। लोग अभी से ही झंडा खरीदने लगे हैं।इस साल सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया है। सरकार का अभियान है,और देशभक्ति का मामला है,तो सरकारी कर्मचारियों को शामिल किया ही जाएगा। तो इसलिए सरकार ने कहा है कि रेलवे के हर कर्मचारी अपने घर पर तिरंगा फहराएंगे। इस अभियान के लिए सरकार ने विशेष व्यवस्था की है। रेलवे खुद अपने कर्मचारियों को तिरंगा मुहैया करा रहा है। इसके लिए सभी कर्मचारियों की सैलरी से ₹38 काटे जाएंगे।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रेलवे बोर्ड ने 15 अगस्त को सभी जोनल महाप्रबंधक,कारखाना,आरपीएफ और अस्पताल प्रबंधन को पत्र भेजकर सबको अपने अपने घर पर तिरंगा फहराने का आदेश दिया है। तिरंगा झंडा सबके घर पोस्ट ऑफिस के द्वारा भेजा जाएगा। इस अभियान में आप भी भाग ले सकते हैं,और झंडा अपना बुक करके अपने घर पर पोस्ट ऑफिस के द्वारा मंगवा सकते हैं।
15 अगस्त को हम झंडा क्यों फहराते हैं।
इसी दिन हमें अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था। 15 अगस्त के दिन स्कूल कॉलेज में भाषण के आयोजन किया जाता है, तथा इस दिन सरकारी छुट्टी रहती है। इस दिन बैंक,स्कूल,कॉलेज सभी बंद रहते हैं।इसीलिए हम हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)