Jamun (जामुन) ko english mein kya bolte hain। जामुन-meaning-english

0

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम खाने वाले जामुन फल को इंग्लिश में क्या बोलते है पढ़ेंगे। जामुन एक छोटा सा फल हैं। जिसे हम सब ने गर्मियों के समय अवश्य ही खाया होगा। जामुन का रंग बैंगनी और काला होता है। इस फल का अन्दर का हिस्सा गुलाबी सफेद होता है। जोकि खाने में स्वादिष्ट एवं मीठा होता हैं। इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे Jamun Ko English Mein Kya Bolte Hain? (जामुन को इंग्लिश में क्या कहते हैं) और जामुन कहाँ पाया जाता है और उसके बारे में। 

jamun-ka-english-kya-hoga
जामुन-meaning-english 

    Jamun Ko English Mein Kya Bolte Hain – जामुन को इंग्लिश में क्या कहते हैं?

    meaning-of-jaamun

    Jamun in English: जामुन को इंग्लिश में Black Plum ( ब्लैक प्लम ) बोलते हैं। इसके अलवा भी इसके कई नाम हैं जेसे ब्लैकबेरी, जंबुल, जंबोलन, जामली, जावा प्लम, जाम्बस, काला जामुन आदि।

    जामुन के बारे में कुछ जानकारी 

    जामुन का पेड़ भारतवर्ष से लेकर बरमा तक पाया जाता हैं और दक्षिण अमेरिका आदि में भी पाया जाता है। यह नदियों के किनारे कहीं कहीं अपने आप उग जाता है, पर प्रायः फलों के लिये लोग घर के आस पास लगाते हैं। इसकी लकडी़ का छिलका सफेद होता है, और पत्तियाँ आठ दस अंगुल लंबी और तीन चार अंगुल चौडी़ तथा बहुत चिकनी, मोटे दल की और चमकीली होती है। बैसाख जेठ में इसमें मंजर लगती हैं। जिसके झड़ जाने पर गुच्छों में सरसों के बराबर फल दिखाई परती हैं। जो धीरे धीरे बढ़ने पर दो तीन अंगुल लंबे बेर के आकार के होते हैं । बरसात आते ही ये फल पकने लगते हैं और पकने पर पहले बैंगनी रंग के और फिर खूब काले हो जाते हैं। ये फल कालेपन के लिये प्रसिद्द हैं। फलों का स्वाद मीठा होता है। फल में एक छोटी गुठली होती है। इसकी गुठली काफी फायदा करता है जिसको शुगर हैं। 

    इसकी लकडी़ पानी में सड़ती नहीं और मकानों में लगाने तथा खेती के सामान बनाने के काम में आती है। इसका पका फल खाया जाता है। फलों के रस का सिरका भी बनता हैं। जो तिल्ली, यकृत् रोग आदि की दवा हैं। गोआ में इससे एक प्रकार की शराब भी बनता है। इसकी गुठली बहुमूत्र के रोगी के लिये अत्यंत उपकारी है। बौद्ध लोग जामुन के पेड़ को पवित्र मानते हैं। 

    क्या आप खाने वाला बेल का इंग्लिश जानते हैं :- बेल (Bel) in english meaning

    औषधीय गुणों से भरपूर है जामुन

    जामुन न केवल एक अच्छा स्वादिष्ट फल हैं। बल्कि इसमें आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, फायबर व कार्बोहाइड्रेट भी भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। मजे की बात तो यह है कि इसका फल ही नहीं अपितु पेड़ की छाल, पत्तियां और यहाँ तक की इसकी गुठली भी बड़ी फायदेमंद है। हम आज जामुन के फायदे व औषधीय गुणों की चर्चा करेंगे।

    इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करता है

    जामुन (Black Plum) में विटामिन सी होता है जो हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली अर्थात इम्युनिटी सिस्टम के लिए काफी फायदेमंद है। विटामिन सी ही हमारे शरीर को वायरस, बैक्टीरिया आदि के सक्रमण से लड़ने की शक्ति देता है। इस कारण यह इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करता है।

    मधुमेह को रखता है नियंत्रित

    जामुन डायबिटीज के लोगों के लिए एक स्वस्थ नाश्ता है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, व साथ ही यह आपके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में काफी सहायता करता है।

    बवासीर में फायदेमंद

    बवासीर एक ऐसी समस्या है जिसमें मल के साथ खून निकलता है और दर्द होता है। Piles होने पर यदि आप जामुन के फूलों के 20ml रस में थोड़ी शक्कर मिलाकर दिन में 3 बार सेवन करें तो खून बहना बंद हो जायेगा। पाइल्स के रोगियों को इसके सेवन की सलाह दी जाती है।

    Bawasir ko english mein kya bolte hai । बवासीर MEANING IN ENGLISH

    पथरी से दिलाता है निजात

    ऐसा कहा जाता है कि पके हुए जामुन खाने से पथरी गल कर निकल जाती है। इस प्रकार यह पथरी का इलाज करने में भी सहायक होता है।

    पाचन में सुधार

    जामुन में जीवाणुरोधी गुण होते है जो पाचन की क्रिया को मजबूत करते है साथ ही अल्सर और दस्त को भी ठीक करता है। यदि किसी को कब्ज की समस्या होती है, तो यह उसमे भी काफी मदद करता है। इसीलिए पेट संबंधी रोगो से बचने के लिए जामुन का रस पीना चाहिए।

    जामुन का दूसरा नाम क्या है?

    इसे विभिन्न घरेलू नामों जैसे जामुन, राजमन, काला जामुन, जमाली, ब्लैकबेरी आदि के नाम से जाना जाता है।

    निष्कर्ष

    जामुन-meaning-english 

    Disclaimer : यह लेख इंटरनेट पर मौजूद कई मेडिकल वेबसाइट्स पर मौजूद जानकारी के आधार पर लिखा गया है। इसमें शामिल प्रत्येक तथ्य व जानकारी केवल आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने हेतु प्रेषित किये गए हैं। इस विषय में अधिक जानकारी हेतु कृपया अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

    अगर आपको ये Jamun (जामुन) ko english mein kya bolte hain। जामुन-meaning-english  जानकारी अच्छी लगी हो तो दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे और हमें कमेंट भी करे। 

    एक टिप्पणी भेजें

    0टिप्पणियाँ
    एक टिप्पणी भेजें (0)