घर में हमेशा वास करेंगी मां लक्ष्‍मी, सावन में लगा लें इनमें से एक भी पौधा

0

सावन का महीना आते ही चारो और हरियाली ही हरियाली नजर आती हैं। सावन का महीना भक्ति, हरियाली और प्रेम का प्रतीक होता हैं। सावन के महीने में कुछ ऐसे पौधे हैं जिसको लगाना शुभ माना जाता हैं। कहते हैं इन पौधों को लगाने से शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में धन की कभी कमी नहीं होती। माँ लक्ष्मी पैसा की बरसात करती हैं। 

sawan ke mahina me ye paudha lagaye, sawan ka mahina, plants for sawan
Sawan: सावन के महीने में घर में इन पौधों को लगाएं।

Plants for Home: वास्‍तु शास्‍त्र में पेड़-पौधों के बारे में भी बिस्तार से बताया गया हैं। कौन से पौधे घर के किस हिस्‍से में कहा लगाना चाहिए और उन्‍हें लगाने से क्‍या लाभ होता हैं। साथ ही इन पेड़-पौधों को लगाने का शुभ समय भी बताया गया हैं। वास्‍तु शास्‍त्र में सावन महीने के लिए कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है, जिन्‍हें लगाने से आपको अपार सुख-समृद्धि प्राप्त होता हैं। सावन में इन पौधों को लगाने से भगवान भोलेनाथ के साथ-साथ मां लक्ष्‍मी की भी कृपा बरसती हैं। इन पौधों को लगाने से मां लक्ष्‍मी हमेशा घर में वास करती हैं और खूब धन-दौलत देती हैं और अपनी दया दृष्टि बनाए रखती हैं।

अपार सुख-समृद्धि देते हैं ये पौधे 

Plants For Home In The Month Of Sawan

आंकड़े का पौधा: आंकड़े का फूल भगवान शिव को बहुत प्रिय हैं। इसलिए शिव जी की पूजा में आंकड़े के फूलों का इस्‍तेमाल किया जाता हैं। यदि आप सावन के महीने में अपने घर में आंकड़े का पौधा लगा लें तो खूब सुख-समृद्धि प्राप्त होगी। घर में हमेशा सकारात्‍मक ऊर्जा बनी रहेगी।

धतूरे का पौधा: धतूरा भी भगवान शिव को बहुत प्रिय हैं। इसलिए शिव जी को बेलपत्र के साथ-साथ धतूरे का फल जरूर चढ़ाया जाता हैं। भगवान शिव जी को धतूरा चढ़ाने से शिव जी जल्‍द प्रसन्‍न होते हैं। यदि आप सावन के महीने में अपने घर में धतूरे का पौधा लगा लें तो शिवजी प्रसन्न होकर सारी मनोकामनाएं पूरी करेंगे। साथ ही अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं।

बेलपत्र का पौधा: बेलपत्र भी भगवान शिव को बहुत प्रिय हैं। शिवलिंग पर बेलपत्र आवश्यक रूप से चढ़ाया जाता है। साथ ही धर्म और वास्‍तु शास्‍त्र में बेलपत्र को बेहद महत्‍वपूर्ण माना जाता हैं। घर में बेलपत्र का पौधा होना सारे वास्‍तु दोष खत्‍म कर देता हैं और घर में हमेशा सकारात्‍मकता ऊर्जा , सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती हैं। इसलिए सावन के महीने में बेलपत्र का पौधा घर में लगाना चाहिए।

तुलसी का पौधा: हिंदू धर्म के अनुसार तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी की वास होता है। तुलसी मां लक्ष्‍मी का ही रूप हैं। सावन का महीने में घर में तुलसी का पौधा लगाना भी बेहद शुभ माना जाता हैं। इससे मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होती हैं और घर में धन की बढ़ोतरी होती हैं।

(Disclaimer: Plants for home in the month of sawan- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित हैं। Tej Aadmi इसकी पुष्टि नहीं करता है.) इस 

और भी पढ़े :-

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)