सिंदूरदान के समय मांग भरते ही दूल्हे की हो गई मौत, पति को मरा देख दुल्हन हुई बेहोश

0

शादी के चंद घंटे बाद ही दूल्हे की मौत हो गई. सीने में दर्द होने के बाद वह बेहोश हो गया और निचे गिर गया था। उसी वक़्त फौरन उसे जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाने पर जांच के बाद डॉक्टरों ने दूल्हे को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पति की मौत की खबर सुनकर दुल्हन बेहोश हो गयी। दोनों परिवारों में मातम छाया हुआ हैं। दोस्तों ये खबर बिहार के भागलपुर जिले का है। जहा शादी के दिन सिंदूरदान के समय मांग भरते ही दूल्हे की हो गई मौत, पति को मरा देख दुल्हन हुई बेहोश, मातम में बदलीं खुशियां। उसका रोना देख लोगों की आंखों से आंसू निकलने लगे।

/groom-died-after-sindoordaan-in-front-of bride-in-bhagalpur-bihar-sindurdaan-ke-baad-larka-mar-gya-bihar-me
सिंदूरदान के बाद इंजीनियर दूल्हे की अचानक मौत, विधवा हुई दुल्हन


Bihar Bride Groom News: बिहार के भागलपुर से दिल को दुखाने वाली एक घटना सामने आई है। यहां शादी की खुशियां मातम में तब बदल गईं जब सिंदूरदान के बाद दूल्हे की अचानक मौत हो गई। कहा जा रहा है कि दूल्ले को हार्ट अटैक आया था। नई नलेवी दुल्हन ने जब पति की मौत की खबर सुनी तो वह बेहोश हो गई।

जयमाला तक सब ठीक था

असल में झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के रहने वाला विनीत की शादी भागलपुर की रहने वाली आयुषी के साथ तय हुई थी। 3 मई को दोनों की शादी होनी थी। सब कुछ सही चल रहा था। बारात शहर के शीतला स्थान चौक मिरजानहाट स्थित मातेश्वरी विवाह भवन पहुंची तो लड़की वालों ने दिल खोलकर लड़के वालों का स्वागत किया। शादी की रस्में निभाई जाने लगीं। महिलाएं मंगल गीत गाने लगीं। खाना-पीना हुआ औऱ धूमधाम से जयमाला की गई। फोटो सेशन हुआ। हर तरफ खुशी का माहौल था। हंसी-मजाक चल रहा था। 

दूल्हे का आया हार्टअटैक

Sindurdaan ke baad larke ki hui maut- इसके बाद सिंदूरदान का समय आया। पंडित जी मंत्र पढ़ रहे थे। सात फेरे हुए। सिंदूरदान भी हुआ। इसके बाद विनीत बाथरूम गया। वह जैसे ही बाथरूम से बाहर आया उसके सीने में तेज दर्द होने लगा। वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा। सब लोग देख के विनीत की तरफ दौरे। परिजनों ने उसे बहुत उठाने की कोशिश की मगर वह नहीं उठा। चेहरे पे पानी का छिठा भी मारा गया पर वो नहीं उठा। इसके बाद परिजन ने उसे तुरंत अस्पताल लेकर गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दुल्हन हुई बेहोश

दूल्हे की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। सराती और बराती बेसुध हो गए। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि दूल्हे की मौत हो चुकी है। वहीं दुल्हन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया और वो बेहोश हो गई। उसका रोना देख लोगों की आंखों से आंसू निकलने लगे। थोड़ी देर पहले ही वह सुहागन बनी थी और फिर विधवा हो गई। पल भर में उसकी दुनिया उजड़ गई। 

शादी से एक दिन पहले भी हुआ था दर्द 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शादी से एक दिन पहले भी विनीत को सीने में दर्द हुआ था। सभी को लगा है कि गैस बनने के कारण ऐसा हो रहा है। उसने एक टेबलेट खाई तो आराम मिल गया। इसके बाद सभी लोग शादी की तैयारियों में व्यस्त हो गए। किसी को पता नहीं था कि ऐसा कुछ हो जाएगा। 

विनीत की मौत ने अचानक सबकुछ बदल गया। विनीत दिल्ली के कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। वहीं आयुषी भी मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करती थी। दोनों की शादी से सभी परिवार वाले काफी खुश थी। मगर उनकी सारी खुशियां अब मातम में बदल चुकी हैं।

bihar-bhagalpur-bride-became-a-widow

लड़की के पिता के द्वारा थाने में मामला दर्ज कराया गया हैं। वही पुलिस भी इस घटना की छान बिन कर रही हैं। सब को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। उसके बाद दूल्हा पक्ष के लोगों ने शव को अपने कब्जे में लेकर अपने घर चले गए। वहीं दुल्हन के पिता का कहना है कि उन लोगों को शक है कि लड़का को पहले से किसी तरह की बीमारी होगी और धोखे से यह शादी की गई है, जिसको लेकर दुल्हन के पिता के द्वारा मोजाहिदपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया हैं। 

groom died after sindoordaan in front of bride in bhagalpur bihar

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)