चंद्रयान-3 : Chandrayaan 3 kab Launch hoga । ISRO ने बताया पूरा शेड्यूल

0

Chandrayaan 3 Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग डेट की घोषणा कर दी हैं। इस बात की जानकारी इसरो ने ट्वीट के जरिये दी हैं। इसरो के मुताबिक, चंद्रयान 3 को 14 जुलाई को दोपहर के समय लॉन्च किया जाएगा।

Chandrayaan 3 kab Launch hoga, Chandrayaan 3 Launch date, isro new, landing on moon, चंद्रयान 3
Chandrayaan 3 kab Launch hoga

Chandrayaan 3 kab Launch hoga

Chandrayaan 3 kab Launch hoga: जैसे जैसे दिन नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे चंद्रयान-3 मिशन की उलटी ग‍िनती शुरू हो गई है। ISRO ने अब इसे लॉन्‍च करने की डेट बता दी है। उसने बताया है क‍ि इस म‍िशन को 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2.35 बजे लॉन्च किया जाएगा। भारत के ल‍िए यह म‍िशन बेहद खास है। सभी लोग इस मिशन का बेसबरी से इंतज़ार कर रहे थे।

इसरो ने अपने ट्वीट में लिखा, “चंद्रयान 3 के प्रक्षेपण की घोषणा. LVM3-M4/चंद्रयान-3 मिशन की लॉन्चिंग अब निर्धारित हैं। इसे एसडीएससी, श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2.35 बजे लॉन्च किया जाएगा। Chandrayaan 3 मिशन को लेकर अध्यक्ष सोमनाथ एस ने कहा, "इसरो 23 अगस्त या 24 अगस्त को चंद्रमा पर लैंडिंग करने का प्रयास करेगा."

Chandrayaan 3 kab Launch hoga, chandrayaan-3-will-be-launched-on-july-14-isro-gives-full-detail
Chandrayaan 3 Launch

चंद्रयान 3 का क्या है लक्ष्य?

वहीं, इस सूचना से पहले इसरो के एक अधिकारी ने कहा है की, ‘‘हमारा लक्ष्य इसे 13 जुलाई को प्रक्षेपित करने का है.’’ समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, चंद्रयान-3 मिशन के तहत चंद्रमा के चट्टानों की ऊपरी परत की थर्मोफिजिकल विशेषताएं, चंद्रमा पर भूकंप आने की बारंबारता, चंद्रमा की सतह पर प्लाज्मा वातावरण और उपकरण उतारे जाने वाले स्थान के निकट तत्वों की संरचना का अध्ययन करने वाले उपकरण भेजे जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)