Gold Rate: सोने की कीमत में आई भारी गिरावट,जाने सोना का दाम

0

 

Gold Rate: कमजोर वैश्विक रुख के बीच भारत में सोना और चांदी के दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई है।दुनिया भर में सोना और चांदी की कीमतों में अक्सर उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है।बिहार के पटना जिला में सोने का भाव में ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया है।पटना में आज भी प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोना का दाम 47,120 रूपये है।जबकि प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोना का भाव ₹51,400 है।वहीं चांदी 0.72% की तेजी के साथ 55,331 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है।अक्सर कहा जाता है कि एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं को रखने वाले खरीदारों के लिए सोना को अधिक महंगा बनाता है।   

22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में क्या अंतर होता है?

आपको बता दें कि 24 कैरेट वालों सोने को शुद्ध सोना कहते हैं।इसमें किसी प्रकार की दूसरे धातु की मिलावट नहीं की जाती है।इसे 99.9% शुद्ध सोना कहा जाता है। 22 कैरेट गोल्ड में 91.67% शुद्ध सोना होता है।21 कैरेट गोल्ड में 87.5%शुद्ध सोना होता है।18 कैरेट में 75% शुद्ध सोना होता है।


ऐसे होती है असली सोने की पहचान।

किसी भी ज्वेलरी की शुद्धता मापने का एक तरीका होता है।इसमे हॉलमार्क से जुड़े कई तरह के निशान भी पाए जाते हैं।इन निशानों से ज्वेलरी की शुद्धथा को पहचाना जा सकता है।इसमें 1 कैरेट से 24 कैरेट तक मापने का पैमाना होता है।

सोने के बारे में और अन्य जानकारियां:

किसी भी ज्वेलरी को बनाने के लिए 22 कैरेट के गोल्ड का इस्तेमाल किया जाता है।ज्वेलरी पर हॉलमार्क लगाना अनिवार्य है।24 कैरेट का गोल्ड शुद्ध सोना होता है,इस पर 999 अंक दर्ज होता है।हालांकि 24 कैरेट गोल्ड से ज्वेलरी नहीं बनती है।अक्सर 22 कैरेट गोल्ड से ज्वेलरी बनती है।22 कैरेट गोल्ड की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा। 21 कैरेट की गोल्ड की ज्वेलरी पर 875 लिखा होगा।18 कैरेट की सोने की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है।14 कैरेट के गोल्ड की ज्वेलरी होगी तो उस पर 585 लिखा होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)