Mumbai News : मुंबई में मोबाइल एप पर मिलेगी पार्किंग की जानकारी, डिजिटल भुगतान की सुविधा भी होगी

0

MUMBAI PARKING 

मुंबई: अपनी निजी कार और अन्य वाहनों से मुंबई (Mumbai) आने वालोंलोगो के लिए अच्छी खबर है। मुंबई महानगरपालिका (BMC) अत्याधुनिक तकनीक के सहारे मोबाइल एप (Mobile App) तैयार कर रही हैं। जिसके जरिए 24 घंटे पार्किंग की जानकारी (24 Hour Parking Information) मिल सकेगी। ऍप्स में पार्किंग चार्ज के डिजिटल भुगतान (Digital Payment) की सुविधा भी होगी। मुंबई पार्किंग अथारिटी ने मुंबई शहर और उपनगरों में 3 हजार 551 स्थानों पर पार्किंग का प्रस्ताव दिया है। परियोजना को चार चरणों में पूरा किया जाना हैं। इस काम के लिए कंसल्टेंट नियुक्त करने को लेकर निविदा जारी की गयी है। 

देश में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। वही मुंबई में पर्किंग की समस्या बढ़ती जा रही है। मुंबई में हर रोज सैकड़ों वाहन पंजीकृत हो रहे हैं। वाहनों की संख्या के मुकाबले पार्किंग की जगह उपलब्ध नहीं है। सड़कों के किनारे दोनों तरफ वाहनों को खड़ा करने से लोगों को अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान को लेकर वर्तमान में उपलब्ध पार्किंग स्थलों के बारे में जानकारी प्रदान करने वाला एक मोबाइल ऍप्स बनाया गया है जिसको जल्द ही लांच किया जाएगा। 

पार्किंग से संबंधित जानकारी की जाएगी एकत्रित

उससे पहले मुंबई में सरकारी, व्यावसायिक और निजी संस्थाओं की पार्किंग के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जाएगी हालांकि यह काम बीएमसी के लिए एक चुनौती है। इसके लिए बीएमसी ने एक एकीकृत सूचना प्रौद्योगिकी प्रणाली के माध्यम से पार्किंग से संबंधित सूचनाओं के व्यापक डिजिटलीकरण के उद्देश्य से मुंबई पार्किंग पूल (एमपीपी) बनाने की पहल की है। इसमें मुंबई महानगरपालिका की मौजूदा और प्रस्तावित Parking से संबंधित परियोजनाओं की सरकारी, वाणिज्यिक और निजी संस्थाओं की पार्किंग से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी।

चार चरणों में पूरी की जानी है परियोजना

महानगरपालिका प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, परियोजना चार चरणों में पूरी की जानी है। इसके तहत ऑन स्ट्रीट और ऑफ स्ट्रीट दोनों की जानकारी उपलब्ध दी जाएगी। फ़िलहाल Mumbai महानगरपालिका के 17 वार्डों  में 32 स्थानों पर सार्वजनिक पार्किंग और 29 स्थानों पर पे एंड पार्क की सुविधा  उपलब्ध है। पहले चरण में इनकी ही जानकारी मिलेगी। दूसरे चरण में वर्तमान 65 पार्किंग लॉट के अलावा चार वार्डों में प्रस्तावित 530 स्थानों का समावेश होगा। जिसमें 263 स्थान पे एंड पार्क और सामान्य जबकि 267 निवासी क्षेत्र में पे एंड पार्क की जानकारी मिलेगी।  तीसरे चरण में सड़क से लग कर 1 हजार 978 स्थानों पर पे एंड पार्क की सुविधा मिलेगी। इस तरह मुंबई में कुल 3 हजार 551 स्थानों पर पार्किंग का प्रस्ताव है। बताया गया कि नई सुविधा मिलने के बाद यूजर्स डिजिटल और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट कर सकते हैं। यह लेन-देन कुछ ही पलों में किया जा सकता है। UPI सुविधा का इस्तेमाल कर रिचार्ज किया जा सकता है। ऑनलाइन रिचार्ज के लिए क्रेडिट, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग उपलब्ध रहेगा। डिजिटल ट्रांजेक्शन को वाहन के लाइसेंस, नंबर प्लेट से जोड़ा जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)