दुर्गा पूजा : Durga Puja 2023 kab se start hai

0

दुर्गापूजा हिन्दुओ का प्रमुख त्यौहार है। हम सब इसे बहुत धूम धाम से मनाते है। भारत त्योहारों और मेलों की देश है। ऐसा इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यहाँ विभिन्न धर्मों के लोग रहते हैं और वे सभी पूरे साल अपने-अपने त्योहारों और उत्सवों को मनाते हैं।नवरात्रा  या दुर्गा पूजा का उत्सव बुराई के ऊपर अच्छाई की जीत के रुप में मनाया जाता है। इस दिन देवी दुर्गा ने राक्षस महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी। उन्हें ब्रह्मा, भगवान विष्णु और शिव के द्वारा इस राक्षस को मारकर और दुनिया को इससे आजाद कराने के लिए बुलाया गया था। पूरे नौ दिन के युद्ध के बाद, उन्होंने उस राक्षस को दसवें दिन मार गिराया था, वह दिन दशहरा कहलाता है। नवरात्र का वास्तविक अर्थ, देवी और राक्षस के बीच युद्ध के नौ दिन और नौ रात से है। 

durga puja 2023 date, durga puja kab hai, दुर्गा पूजा : Durga Puja 2023 kab se start hai
दुर्गा पूजा : Durga Puja 2023 kab se start hai

इस त्योहार पर देवी दुर्गा की पूरे नौ दिनों तक पूजा की जाती है। आश्विन मास मेंशुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि सेशारदीय नवरात्रि शुरू हो जाते हैं। हिंदू धर्ममेंनवरात्रि का बहुत अधिक महत्व होता है। नवरात्रि के 9 दिनों माँ के 9 रूपों की पूजा- अर्चना की जाती है। मां को प्रसन्न करने के लिए भक्त व्रत भी रखते हैं। हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के दौरान विधि- विधान से माँ दुर्गा की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। आइए जानते हैं durga puja 2023 kab se start hai.

Durga Puja 2023 Date 

हिंदू पंचांग के अनुसार नवरात्रि 15 अक्टूबर 2023 से सुरु होगा। नवरात्रि का पर्व 23 अक्टूबर 2023 को समाप्त होगा।

नवरात्रि का पूरा कैलेंडर-

(पहला दिन) - 15 अक्टूबर- मांशैलपुत्री की पूजा की जाती हैं। 

(दूसरा दिन) - 16 अक्टूबर -मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती हैं। 

(तीसरा दिन) -17 अक्टूबर - मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती हैं। 

(चौथा दिन) - 18 अक्टूबर -मां कुष्मांडा की पूजा की जाती हैं। 

(पांचवा दिन) - 19 अक्टूबर- मां स्कंदमाता की पूजा की जाती हैं। 

(छठां दिन) - 20 अक्टूबर- मां कात्यायनी की पूजा की जाती हैं। 

(सातवां दिन) - 21 अक्टूबर- मां कालरात्रि की पूजा की जाती हैं। 

(आठवां दिन) - 22 अक्टूबर- मां महागौरी की पूजा की जाती हैं। 

(नौंवा दिन) - 23 अक्टूबर- मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)