चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, सर्दियों में स्किन बनेगी मुलायम और खूबसूरत

0

 

           

What to apply on face in winter: हमेशा स्किन हेल्दी और खूबसूरत दिखे, ये सभी की चाहत होती है। हालांकि, अक्सर मौसम बदलने का असर हमारी सेहत के साथ-साथ हमारी त्वचा पर भी पड़ता है। गर्मी के मौसम में जहां पसीना और उमस हमारी त्वचा को परेशान करते हैं, वहीं ठंड में सर्द हवाएं स्किन की नमी छीन उसे रूखा बनाती हैं। इसलिए मौसम बदलने के साथ आपको स्किन केयर रुटीन बदलने की ज़रूरत भी होती है।

सर्दियों में अकसर स्किन ड्राई, रूखी हो जाती है। इसकी वजह से चेहरे पर पैच, पपड़ी और सूखे पन  नजर आने लगती है। साथ ही चेहरे की स्किन खुरदरी भी दिखने लगती है। ऐसे में चेहरे की खूबसूरती कम हो जाती है और चेहरे के स्किन को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। सर्दियों में आपको अपने चेहरे का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर सर्दियों में चेहरे की केयर कैसे करें? या फिर सर्दियों में चेहरे पर क्या लगाना चाहिए? सर्दी में चेहरे पर क्या लगाना चाहिए? (What to Apply on Face in Winter in Hindi) तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़े। 

1. नारियल का तेल : सर्दियों में नारियल का तेल भी आप चेहरे पर लगा सकते है। नारियल के तेल में मॉइश्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप सर्दियों में रोजाना चेहरे पर नारियल का तेल लगाएंगे, तो इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। नारियल का तेल चेहरे की स्किन को कोमल बनाता है। साथ-साथ चेहरे की ड्राईनेस और रूखेपन को भी कम करता है। इसके लिए आप चेहरे को नारियल के तेल से रोजाना मालिश कर सकते हैं। इसको रात में सोने से पहले लगाये। 

2. पपीता : पपीता पोषक तत्वों से भरा होता है। सर्दियों में चेहरे पर आप पपीता भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक पका हुआ पपीता लें। इसे अच्छी तरह से मैश कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। आप चाहें तो पपीते के पेस्ट में कच्चा दूध भी मिला सकते हैं। पपीते में मौजूद तत्व चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने में मदद करता है। साथ ही त्वचा को  मॉइश्चराइज रखता है।

3. चंदन का पाउडर : चंदन का पाउडर भी सर्दियों में चेहरे पर लगाया जा सकता है। चंदन के पाउडर की तासीर ठंडी होती है। अगर आप चेहरे पर चंदन का पाउडर लगाएंगे, तो इससे चेहरे की समस्याएं दूर होने लगेंगी।  इसके लिए आप चंदन का पाउडर लें। इसमें बेसन और गुलाब जल मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। सप्ताह में 2-3 बार चंदन का पाउडर लगाने से चेहरे में निखार आएगा। बेजान, रूखे और सूखे त्वचा से छुटकारा मिल सकता है।

4. एलोवेरा जेल : एलोवेरा जेल को चेहरे पर किसी भी मौसम में आप लगा सकते है। आप सर्दियों में चेहरे की स्किन को नमी प्रदान करने के लिए भी एलोवेरा जेल का उपयोग कर सकते हैं। एलोवेरा जेल त्वचा को मॉइश्चराइज करता है। साथ ही चेहरे की समस्याएं को भी दूर करता है। एलोवेरा से चेहरे की स्किन हाइड्रेट होती है, स्किन में नमी आती है और रंगत में भी सुधार होता है।

5. गुलाब के फूल का पाउडर : गुलाब के फूलों का पाउडर भी चेहरे की स्किन को नरिश करने में मदद करता हैं। इसके लिए आप पहले गुलाब के फूलों को सूखाकर पाउडर बना लें। अब गुलाब के फूलों में गुलाब जल या फिर एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इस पेस्ट को सर्दियों में अपने चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। आप इस पेस्ट को रोजाना लगा सकते हैं। गुलाब के फूलों का पाउडर चेहरे पर लगाने से त्वचा में निखार आता है। त्वचा की रंगत में सुधार होता है और दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलता है। साथ ही ड्राई स्किन भी मुलायम बनती है।


Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)