STA Token क्या है? रियल या फेक : जाने काला सच

0

STA Token Real or Fake in Hindi: STA Token एक प्रकार का क्रिप्टोकरेंसी है, जो हाल में बहुत ही चर्चे में है। इस टोकन को नेटवर्क मार्केटिंग के जरिए बेचा जा रहा है। इस पोस्ट में हम इस क्रिप्टोकरेंसी के बारे में सारी जानकारी देगें और बतायेगें कि इसमें इन्वेस्ट करना लाभदायक है या नहीं। 

sta-token-in-hindi
STA Token क्या है?Real or fake(Price,Plan,etc)

    STA Token क्या है?

    STA टोकन का पूरा नाम Solar Techno Alliance है, जिसका संचालन Solar Techno Alliance Business द्वारा किया जाता है। STA Token 29 September 2021 को लॉन्च हुआ हैं। और Pancake Swap Exchange और VinDAX Exchange पर खरीदने बेचने के लिये भी Listed हो चुका हैं। 

    STA कंपनी का दावा है, कि यह AI, ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर प्रोडक्ट बनाती और बेचती है, इस कंपनी का टर्नओवर $1 ट्रिलियन से अधिक है। लगभग 30,000 से ज्यादा लोग इस कंपनी के उपभोक्ता है।

    STA टोकन Binance (BSC) की ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी पर आधारित है, इसलिए यह क्रिप्टो-टोकन है और क्रिप्टो-कॉइन नहीं। STA टोकन के फाउंडर की जानकारी नहीं दी गई है और इसका एड्रेस भी मौजूद नहीं है। लेकिन STA Token के फ़ेसबुक पेज पर एम्स्टर्डम, नीदरलैंड का पता दिया गया है, जबकि इसका फ़ेसबुक पेज भारत से संचालित है। इससे STA Token के अस्तित्व पर शक पैदा होता है।

    STA token cryptocurrency जैसे ही काम करती हैं। क्रिप्टोकरेंसी एक डिजिटल पेमेंट सिस्टम है जिसमें ट्रांसजेक्शन बैंक वैरिफाई नहीं करता है। यह पीर-टू पीर सिस्टम है जिसके जरिए यूजर्स किसी को भी कभी भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके साथ ही यूजर्स को फिजिकल रूप में करेंसी अपने साथ रखने या फिर वास्तविक रूप में करेंसी के आदान-प्रदान की जरूरत नहीं होती है।


    STA Token का Full Form क्या है?

    STA Token का Full Form है Solar Techno Alliance.

    STA Token कैसे खरीदे?

    पहले इसे TrustWallet के द्वारा खरीदा जाता था। लेकिन यह Binance जैसे बड़े एक्सचेंज में उपलब्ध नहीं है।

    इसे Pancake Swap, Dex Trade, SuperEx, Vindax, CoinsBit जैसे एक्सचेंज पर खरीद सकते है।

    आज-कल भारत के ग्रामीण इलाका जैसे UP, बिहार के राज्य में लोग नेटवर्क मार्केटिंग के जरिए STA Token को भारी मात्रा खरीद और बेच रहे हैं। कुछ लोग इस टोकन की वजह से लखपति बनने का दावा भी करते है। कई लोगो का कहना है की उसमे वो अच्छा इनकम कर रहे हैं। 

    STA Token Income Plan

    STA Token कि नेटवर्क मार्केटिंग प्लान में पाँच तरीके के इनकम दी जाती है, जो नीचे लिखे गए है।

    इसमें पैसे निकालने के लिए आपके वॉलेट में कम से कम 10$ होना चाहिए। आप Sta Token को 10 महीने बाद बेच सकते हैं। आप STA Token बेचकर पैसे अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते है। नीचे इसके इनकम के बारे में बताया है।

    1. Farming Income

    इसमें 8 पैकेज दिये जाते हैं। इसमें दावा किया जाता है कि आप पैसे इन्वेस्ट करके कुछ प्रतिशत कमीशन कमा सकते है। इसमें न्यूनतम $30 और अधिकतम 1000$ इन्वेस्ट कर सकते है। आपको 6% से 13% तक का रेट ऑफ़ इंटरेस्ट मिलता हैं। 

    2. Direct Investment  Income

    इस स्कीम में आप जितना पैसा इन्वेस्ट करते है उसका 5% आपको मिलता है। इसमें 10,000 से 100,000 निवेश कर सकते है।

    3. Direct Referral Income

    इस स्कीम के अंदर आप जिस भी व्यक्ति को रेफर करते है, उसके इनकम का कुछ प्रतिशत आपको मिलता है। इसमे आपको 6% से 13% हर रोज़ कमीशन मिलता है।

    4. Matching Bonus Income

    इस स्कीम के अंदर आपको बोनस में पैसें मिलते है। यह बोनस आपको तब मिलता है जब आप कुछ अमाउंट कमा लेते हैं। जैसे की मान लीजिये अगर आप एक लाख या डेढ़ लाख कमा लेते है तो 6% से 13% के बीच आपको बोनस मिलता है।

    5. Royalty Income

    इसे सैलरी इंकम भी कहा जाता है। इसमें आपको आपके पैकेज के हिसाब से पैसे मिलते है। जितना ज्यादा आप इसमें निवेश करते है, उतना ज्यादा रिटर्न मिलता है।

    एसटीए टोकन का मालिक कौन है?

    STA token के CEO और फाउंडर फ्रेडरिक बसलर है ।

    क्या एसटीए टोकन नकली है?

    STA टोकन को Binance स्मार्ट चेन पर बनाया गया था, और ये Binance पे अभी तक लिस्टेड नहीं हुआ हैं। इसका उपयोग STA इकोसिस्टम में विभिन्न प्रकार के अनुप्रयोगों के लिए किया जाना है। टोकन को शुरू में सितंबर 2021 में एक कृषि संबद्ध कार्यक्रम के साथ लॉन्च किया गया था और कुछ छोटे एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध किया गया था।

    1 एसटीए टोकन की कीमत क्या है?

    1 STA = 2.51 USD.

    दोस्तो STA Token के बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए हमने छानबीन की लेकिन STA टोकेन से जुड़ा एक भी खास जानकारी नहीं मिली। बल्कि STA की वेबसाईट पर जो जानकारी दी गई है वही जानकारी बाकी सारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। हमने Google और कई सारी सर्च इंजन पे भी STA टोकन के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने की कोशिस की पर ज्यादा जानकारी प्राप्त नहीं हुआ।

    ज़रूरी सूचना : Tej Aadmi STA TOKEN  और क्रिप्टोकरंसीज में निवेश और ट्रेड का समर्थन नहीं करता है। यह लेख केवल शिक्षा और सूचना उद्देश्यों के लिए है।

    इसे जरूर पढ़े :-




    एक टिप्पणी भेजें

    0टिप्पणियाँ
    एक टिप्पणी भेजें (0)